दिल्ली-NCR में सर्दी बढ़ी, AQI 300 पार: जानें क्यों सर्दियों में हवा हो जाती है जहरीली
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में ठंड ने कड़कड़ाना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम गर्म कपड़ों और रात में कंबल की जरूरत पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 9 नवंबर तक ठंड और बढ़ने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक सिहरन महसूस की जा रही है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की वजह से भी ठंड और बढ़ गई है।
दिल्ली में हालात:
दिल्ली में आनंद विहार में सुबह 6 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 324 दर्ज किया गया, जो “बहुत खराब” स्थिति को दर्शाता है। विवेक विहार में भी AQI 324 रहा। इस वजह से लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्यों खराब हो रही है दिल्ली की हवा?
सर्दियों में पराली जलाने से होने वाला प्रदूषण भी बड़ी वजह है। गुरुवार को पराली से होने वाले प्रदूषण का स्तर 21.25% था, जबकि शुक्रवार को यह बढ़कर 38.89% रहने की आशंका जताई गई है। सुबह से ही धुंध की काली चादर छाई रही, जिससे दृश्यता भी कम हो गई।
सर्दियों में वायु प्रदूषण क्यों ज्यादा खतरनाक होता है?
सर्दियों में तापमान कम होने के कारण हवा के स्तर और दिशा में बदलाव आता है, जिससे प्रदूषक ज़मीन के पास फंस जाते हैं। ठंडी हवा का घनत्व ज्यादा होने से गैस और धूल के कण ऊपर नहीं उठ पाते। साथ ही, ठंडी और धीमी हवाएं प्रदूषकों को फैलने नहीं देतीं। बारिश कम होने के कारण हवा की प्राकृतिक सफाई भी नहीं होती। इसके परिणामस्वरूप, PM2.5 और PM10 का स्तर असाधारण रूप से बढ़ जाता है, जो सांस लेने के लिए खतरनाक साबित होता है।
Comments are closed.