डोनल्ड ट्रंप बोले—भारत अब ईरान नहीं, वेनेजुएला से लेगा कच्चा तेल

4

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने तेल खरीद को लेकर एक बार फिर बड़ा दावा किया है।

उन्होंने कहा कि यदि चीन वेनेजुएला से तेल खरीदना चाहता है तो उसका स्वागत है, वहीं भारत पहले ही तेल को लेकर एक डील कर चुका है।

एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, “चीन का स्वागत है, वह आए और तेल पर एक शानदार डील करे। हमने पहले ही एक डील कर ली है। भारत आ रहा है और वह ईरान से तेल खरीदने के बजाय अब वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। हमने इस डील का कॉन्सेप्ट पहले ही तैयार कर लिया है।”

ट्रंप के इस बयान को वैश्विक ऊर्जा बाजार और भारत की तेल आयात नीति से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, भारत की ओर से इस दावे पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

हमने पहले ही एक डील कर ली है। भारत आ रहा है और वे ईरान से खरीदने के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेंगे। हमने पहले ही एक डील कर ली है। भारत आ रहा है और वे जा रहे हैं, हमने पहले ही वह डील कर ली है, डील का कॉन्सेप्ट। लेकिन चीन का स्वागत है कि वह आए और तेल खरीदे

Comments are closed.