दिल्ली-नोएडा में आज भी बारिश होगी? जानिए क्या है इस हफ्ते के लिए मौसम का अपडेट

0 26

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को रातभर हुई बारिश और आंधी ने उमस भरी गर्मी से लोगों को भले ही बड़ी राहत दी, लेकिन अचानक तेजी से बदले मौसम के इस मिजाज ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी.

तेज हवाओं में पेड़ एवं बिजली के खंभे उखड़ गए और कई इलाकों में जलभराव हो गया. वहीं खराब मौसम का असर फ्लाइट्स पर भी पड़ा. मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण पारे में भारी गिरावट आई और राजधानी का न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.9 डिग्री कम है.

दिल्ली-नोएडा में आज फिर से बारिश
दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर कई राज्यों में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. नतीजन दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है. इस दौरान जहां अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा रहेगी, जो धूल भरी आंधी का रूप ले सकती है.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का मिजाज
26 मई (सोमवार): न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, अधिकतम 35 डिग्री, गरज के साथ बारिश

27 मई (मंगलवार): न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, अधिकतम 37 डिग्री, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, गरज और बिजली की संभावना

28 मई (बुधवार): न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, अधिकतम 38 डिग्री, गरज के साथ बारिश

29 मई (गुरुवार): न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, अधिकतम 38 डिग्री, गरज के साथ बारिश

30 मई (शुक्रवार): न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, अधिकतम 36 डिग्री, बारिश या गरज के साथ बौछारें

31 मई (शनिवार): न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, अधिकतम 38 डिग्री, बारिश या गरज के साथ बौछारें

Leave A Reply

Your email address will not be published.