दिल्ली पुलिस की अवैध विदेशी नागरिकों पर कार्रवाई, 18 बांग्लादेशी समेत 29 लोग भेजे गए डिपोर्टेशन सेंटर
द्वारका में 29 अवैध विदेशी नागरिक पकड़े गए, डिपोर्टेशन सेंटर भेजे गए
द्वारका जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का अभियान तेज़ी से जारी है। जून 2025 के दौरान पुलिस ने इलाके के विभिन्न हिस्सों में कार्रवाई करते हुए कुल 29 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में डिपोर्टेशन सेंटर भेज दिया गया।
इनमें सबसे बड़ी संख्या बांग्लादेश के नागरिकों की है — कुल 18 लोग, जो सभी कुरीग्राम जिले के मूल निवासी हैं। इसके अलावा पकड़े गए अन्य विदेशी नागरिकों में चार आइवरी कोस्ट, तीन नाइजीरिया, दो लाइबेरिया, और एक-एक नागरिक तंजानिया और बेनिन से हैं।
पुलिस की बहुस्तरीय कार्रवाई
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई जिले की विभिन्न इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से की गई:
स्पेशल स्टाफ: 11
डाबरी थाना: 7
एंटी नारकोटिक्स सेल: 6
मोहन गार्डन थाना: 3
एएटीएस और उत्तम नगर थाना: 1-1
पकड़े गए सभी लोगों को आवश्यक कागजी प्रक्रिया के बाद FRRO (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) के समक्ष पेश किया गया, जहां से उनके डिपोर्टेशन आदेश जारी हुए। इसके बाद सभी को डिपोर्टेशन सेंटर भेज दिया गया।
अवैध प्रवासियों पर दिल्ली पुलिस की सख्ती
द्वारका जिला पुलिस का यह अभियान राजधानी में अवैध प्रवास और उससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
Comments are closed.