छांगुर के बुटीक से बरामद हुए संदिग्ध दस्तावेज़, स्विस बैंक से लेकर विदेशी कंपनियों तक से जुड़ाव
धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार छांगुर के ठिकानों पर 17 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी में कई चौंकाने वाले दस्तावेज़ सामने आए हैं। बलरामपुर के उतरौला इलाके में स्थित “बाबा ताजुद्दीन बुटीक” से की गई कार्रवाई में ईडी ने स्विट्जरलैंड के बैंक, पनामा में रजिस्टर्ड शिपिंग कंपनी, यूएई के निवेश फर्म और मुंबई की रियल एस्टेट डील से जुड़े कई दस्तावेज़ जब्त किए हैं।
ईडी द्वारा तैयार किए गए सीज़र मेमो के मुताबिक, टीम सुबह 5 बजे छांगुर की दुकान पर पहुंची और कानूनी औपचारिकताओं के बाद ताला तोड़कर तलाशी शुरू की। दुकान में तीन मंज़िलों पर फैली जांच शाम 5:30 बजे तक चली, जिसके दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण दस्तावेज़ बरामद हुए:
अहम दस्तावेज़ों में शामिल हैं:
विदेशी लिंक:
- पनामा की Logos Marine कंपनी और नवीन रोहरा के बीच समझौते से जुड़े कागज़ात
- स्विट्ज़रलैंड के ज्यूरिक स्थित Habib Bank से संबंधित दस्तावेज़
- UAE का एंट्री परमिट और RAK Investment के पेपर्स
- United Marines के 2012, 2018 और 2020 के वित्तीय दस्तावेज़ व प्रोफाइल
संपत्ति और व्यापारिक सौदे:
- मुंबई की Runwal Greens प्रॉपर्टी की बिक्री का ड्राफ्ट सेल डीड
- AG Construction के साथ नीतू के भवन निर्माण समझौते
- Ashvi Boutique को छांगुर को सौंपे जाने का NOC
- Sadhvi Enterprises का छांगुर को सौंपा गया पावर ऑफ अटॉर्नी
- विभिन्न मास्टर डेटा और कॉर्पोरेट फंड ट्रांजैक्शन के दस्तावेज़
- Krishna International द्वारा United Marine को दिए गए फंड्स से संबंधित रिकॉर्ड
व्यक्तिगत और कानूनी पेपर्स:
छांगुर और नसीर वाडीलाल के बीच हुए कई समझौते (2017 सहित)
नीतू और नवीन के धर्मांतरण से जुड़े दस्तावेज़
नवीन रोहरा के पिता घनश्याम रोहरा की संपत्ति से संबंधित दस्तावेज़
विभिन्न व्यक्तियों (शफीउल्ला, प्रदीप, राजनारायण) के बीच पुराने एग्रीमेंट
स्टेट बैंक के खातों के विवरण
लखनऊ की Integral University की रिपोर्ट, जो Ashvi Multispeciality Hospital से जुड़ी है
फिलहाल ईडी इन दस्तावेजों की कानूनी जांच कर रही है और इसमें शामिल हर किरदार और नेटवर्क के वित्तीय एंगल्स को खंगाला जा रहा है। मामले की परतें गहराती जा रही हैं, और एजेंसी अब अंतरराष्ट्रीय लिंक और मनी ट्रेल पर फोकस कर रही है।
Comments are closed.