साध्वी प्रज्ञा की कोर्ट में भावुक गवाही: ’13 दिन टॉर्चर सहा, आज भगवा की जीत’

2

Malegaon Blast Case: कोर्ट में भावुक हुईं साध्‍वी प्रज्ञा, बोलीं— ‘13 दिन टॉर्चर किया गया, भगवा को कलंकित किया गया

मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का कोर्ट में दिया गया भावुक बयान सामने आया है। फैसले के दौरान उन्होंने कहा कि वह पिछले 17 वर्षों से इस संघर्ष का सामना कर रही थीं।

“मुझे 13 दिन तक टॉर्चर किया गया, अपमानित किया गया। साध्वी कोर्ट में रो रही है,” उन्होंने कहा। प्रज्ञा ठाकुर ने बताया कि वह संन्यासी जीवन जी रही थीं, लेकिन उन्हें आतंकवादी करार दिया गया।

उन्होंने अदालत से कहा, “जिन लोगों ने कानून के दायरे में रहकर भी हमारे साथ अन्याय किया, उनके खिलाफ भी कुछ कह नहीं सकती।”

फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए साध्वी ने कहा, “यह केस मैंने नहीं जीता, यह भगवा की जीत है। हिंदुत्व की विजय हुई है, मेरा जीवन अब सार्थक लग रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “जिन लोगों ने ‘हिंदू आतंकवाद’ और ‘भगवा आतंकवाद’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, उन्हें एक दिन न्याय जरूर मिलेगा।”

कोर्ट में साध्वी का यह बयान हिंदुत्व समर्थकों के लिए भावनात्मक क्षण था, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर हुए अत्याचार और धर्म को बदनाम करने की कोशिशों पर खुलकर बात की।

Comments are closed.