ट्रंप का दावा: भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा

4

भारत-रूस तेल डील पर ट्रंप का दावा: “सुना है भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा”

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत का रूस से तेल खरीदना रास नहीं आ रहा है। यही वजह है कि उन्होंने टैरिफ को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पहले ट्रंप ने 1 अगस्त से भारत पर 25% टैरिफ लगाने की बात कही थी, लेकिन अब उन्होंने इसे एक हफ्ते के लिए टालते हुए 7 अगस्त से लागू करने की बात कही है।

भारत को रूस से तेल कम दामों में मिल जाता है, जिसके चलते वह मास्को से भारी मात्रा में कच्चा तेल खरीदता है। लेकिन ट्रंप को भारत की यह नीति स्वीकार नहीं है। अब उन्होंने दावा किया है कि भारत जल्द ही रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। ट्रंप ने कहा, “मैंने सुना है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। यह सही है या गलत, मुझे नहीं पता। लेकिन अगर ऐसा है, तो यह एक अच्छा कदम है।”

ट्रंप के इस बयान को उनकी दोहरी नीति के रूप में देखा जा रहा है। एक ओर वह स्वीकार करते हैं कि उन्हें नहीं मालूम यह खबर सही है या नहीं, दूसरी ओर वह इसे “अच्छा कदम” भी बता रहे हैं। ट्रंप ने NIA से बातचीत में यह भी कहा कि देखना होगा आगे क्या होता है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भारत पर अतिरिक्त जुर्माना लगाने की योजना बना रहे हैं या इस विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे, तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया।

यह बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका रूस की तेल बिक्री से होने वाली आय को सीमित करने के लिए वैश्विक स्तर पर दबाव बना रहा है।

Comments are closed.