दिल्ली-NCR में सोमवार देर रात से झमाझम बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है।
मिंटो ब्रिज, विजय चौक, मोती बाग फ्लाईओवर, रफी मार्ग और निजामुद्दीन फ्लाईओवर समेत अन्य जगहों पर पानी भरने से पैदल और दोपहिया वाहनों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
बारिश के कारण लोग खासकर वे जो रोज़ाना बाहर निकलते हैं, काफी परेशान हैं। मौसम विभाग ने 12 अगस्त तक तेज बारिश की चेतावनी दी है, जिसके बाद दो दिन हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन 15 अगस्त को फिर से हल्की बारिश होने की संभावना है।
देश के कई हिस्सों में मानसून का कहर जारी है। हिमाचल प्रदेश समेत कई पहाड़ी इलाकों में लगातार भारी बारिश से भूस्खलन और तेज पानी के बहाव जैसी आपदाएं सामने आ रही हैं। हिमाचल में अब तक 229 लोग बारिश से जुड़ी घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा चुके हैं। साथ ही खेती और मवेशियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे प्रभावित राज्यों में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी हैं।
Comments are closed.