बिहार में SIR विवाद गहराया, तेजस्वी यादव का NDA सांसद पर दो वोटर कार्ड रखने का आरोप
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
दिल्ली में राहुल गांधी ने बिहार के उन सात लोगों से मुलाकात की, जिन्हें SIR के दौरान मृत घोषित कर मतदाता सूची से हटा दिया गया था। वहीं, पटना में तेजस्वी यादव ने देर रात एक नया आरोप लगाते हुए कहा कि वैशाली से NDA सांसद वीणा देवी के पास दो अलग-अलग वोटर कार्ड हैं।
तेजस्वी के मुताबिक, वीणा देवी का नाम दो अलग-अलग जिलों और दो अलग-अलग लोकसभा व विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में दर्ज है। उनके पास दो अलग EPIC ID — UTO1134543 और GSB1037894 — हैं, जिन पर उम्र भी अलग-अलग दर्ज है। आरोप है कि SIR के दौरान उन्होंने दो अलग-अलग गणना फॉर्म भरे और दोनों पर अलग-अलग हस्ताक्षर किए, जिन्हें चुनाव आयोग ने स्वीकार किया।
तेजस्वी ने सवाल उठाया कि ड्राफ्ट सूची में यह दोहरी प्रविष्टि आखिर कैसे हुई और क्या यह चुनाव आयोग, BJP और NDA के बीच मिलीभगत का नतीजा नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या “केंचुआ आयोग” अब इस मामले में दो अलग-अलग नोटिस जारी करेगा।
Comments are closed.