“ट्रंप को अदालत का झटका, लेकिन टैरिफ वार जारी रखने का इरादा”

5

ट्रंप प्रशासन अदालत के फैसले के बावजूद टैरिफ वार जारी रखेगा।

अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने कहा कि अदालत के फैसले के बावजूद ट्रंप प्रशासन अपने व्यापारिक साझेदारों के साथ बातचीत जारी रखेगा। अमेरिकी अपीलीय अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अधिकांश टैरिफ को अवैध ठहराया था।

ग्रीर ने कहा, “व्यापारिक साझेदार हमारे साथ निकट संपर्क में हैं और सौदे आगे बढ़ रहे हैं।” व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भी उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप सरकार को न्याय मिलेगा।

ट्रंप प्रशासन ने इस फैसले को देखते हुए वैकल्पिक योजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार, अन्य देशों को टैरिफ से राहत नहीं मिलेगी और प्रशासन के पास बैकअप विकल्प मौजूद हैं। इनमें 1930 के व्यापार कानून की धारा 338 भी शामिल है, जो राष्ट्रपति को 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की अनुमति देती है।

Comments are closed.