देशभर में मॉनसूनी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
हिमाचल और उत्तराखंड से लेकर मैदानी राज्यों—दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र—तक बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह से शुरू हुई तेज बरसात मंगलवार सुबह तक जारी रही, और अब भी बूंदाबांदी हो रही है।
पहाड़ी इलाकों में बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन से कहर बरपा है। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में भारी बारिश के चलते जमीन धंस गई, जिससे कई घर खतरे में आ गए। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
पाकिस्तान में भी लगातार बारिश और बाढ़ से तबाही का आलम है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि 3 सितंबर तक देश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। खासतौर पर उत्तर पश्चिम भारत—हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश—में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान है।
Comments are closed.