अमेरिका में भारतीय सेना की एंट्री: US आर्मी संग होगा संयुक्त युद्धाभ्यास

4

अलास्का में भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू।

अमेरिका के अलास्का की बर्फीली वादियों में भारत और अमेरिका की सेनाएं एक बार फिर संयुक्त युद्धाभ्यास के लिए आमने-सामने हैं। ‘युद्ध अभ्यास 2025’ का 21वां संस्करण 1 से 14 सितंबर तक अमेरिका के फोर्ट वेनराइट, अलास्का में आयोजित हो रहा है।

भारतीय सेना की ओर से मद्रास रेजिमेंट की एक बटालियन इसमें हिस्सा ले रही है, जबकि अमेरिकी सेना की तरफ से 11वीं एयरबोर्न डिवीजन के बॉबकैट्स (1st बटालियन, 5th इन्फैंट्री रेजिमेंट) शामिल हैं।

क्या होगा खास?

  • हेलिकॉप्टर से उतरने की तकनीक और पहाड़ी युद्ध का अभ्यास
  • ड्रोन और एंटी-ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल
  • तोपखाने, हवाई सहयोग और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम्स का समन्वय
  • घायलों को निकालने और युद्धक्षेत्र में मेडिकल सहायता की ट्रेनिंग
  • लाइव-फायर ड्रिल्स और ऊंचाई वाले युद्ध परिदृश्य

इसके अलावा, दोनों सेनाएं सूचना युद्ध, संचार और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में अनुभव साझा करेंगी।

अभ्यास का मकसद
इस सैन्य अभ्यास का लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों और बहु-क्षेत्रीय चुनौतियों के लिए सैनिकों की तैयारी को मजबूत करना है। यह अभ्यास भारत-अमेरिका की सामरिक साझेदारी और सैन्य तालमेल को और गहरा बनाएगा।

Comments are closed.