60 करोड़ की धोखाधड़ी केस में राज कुंद्रा से पूछताछ, शिल्पा शेट्टी पर भी जांच की नजर।
मुंबई। कारोबारी और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंसेस विंग (EOW) ने सोमवार को उन्हें 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी मामले में करीब पांच घंटे तक पूछताछ के लिए बुलाया। सूत्रों के अनुसार, कुंद्रा को अगले हफ्ते दोबारा भी पूछताछ के लिए समन किया जा सकता है।
जांच में सामने आया है कि कुंद्रा ने पांच अलग-अलग कंपनियों—सत्युग गोल्ड, विहान इंडस्ट्रीज, एसेंशियल बल्क कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड, बेस्ट डील और स्टेटमेंट मीडिया—में लगभग 60 करोड़ रुपये निवेश किए थे। संदेह है कि इन पैसों का इस्तेमाल अन्य कंपनियों और निजी खर्चों में किया गया।
EOW की जांच में यह भी पाया गया कि कुंद्रा के बैंक खातों से करीब 25 करोड़ रुपये संदिग्ध लेन-देन में खर्च हुए। इसमें 3.15 करोड़ रुपये एक गोदाम पर, लगभग 20 करोड़ रुपये ब्रॉडकास्टिंग पर और मतुंगा स्थित एक दफ्तर के किराए पर भारी रकम खर्च करने की बात सामने आई है।
Comments are closed.