पीएम मोदी ने पिछले 11 जन्मदिन कैसे मनाए? वैक्सीनेशन ड्राइव से काशी विश्वनाथ तक का सफर

3

पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन: पिछले 11 सालों में कैसे मनाए अपने खास दिन?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 सितंबर, 2025) अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर वे मध्य प्रदेश के धार जिले के भैंसोला गांव में रहेंगे और महिलाओं व परिवारों के लिए स्वास्थ्य व पोषण अभियान की शुरुआत करेंगे।
2014 से अब तक हर साल पीएम मोदी ने अपना जन्मदिन अलग-अलग अंदाज में मनाया है—कभी मां के आशीर्वाद के साथ, तो कभी नई योजनाओं और अभियानों के शुभारंभ से।

जन्मदिन की झलकियां:

2014: प्रधानमंत्री बनने के बाद पहला जन्मदिन मां हीराबेन के साथ मनाया। उसी साल “सेवा सप्ताह” के तहत पौधारोपण और स्वच्छता अभियान हुए।

2015: ‘शौर्यांजलि प्रदर्शनी’ में पहुंचे, 1965 युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर हिस्सा लिया।

2016: मां से मिले और दाहोद में आदिवासी कार्यक्रमों में शामिल हुए।

2017: सरदार सरोवर बांध का उद्घाटन किया, मां से भी आशीर्वाद लिया।

2018: वाराणसी में जन्मदिन मनाया, काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा और 600 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात।

2019: गुजरात के केवड़िया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ और बटरफ्लाई गार्डन का दौरा।

2020: कोविड महामारी के चलते जन्मदिन सादगी से मनाया। बीजेपी मंडलों में दिव्यांगजनों को उपकरण बांटे गए।

2021: ‘सेवा और समर्पण अभियान’ की शुरुआत। देश ने उसी दिन ढाई करोड़ वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड बनाया।

2022: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आए चीतों को छोड़ा।

2023: दिल्ली में IICC “यशोभूमि” और मेट्रो एक्सप्रेस लाइन विस्तार का उद्घाटन। इसी दिन विश्वकर्मा योजना की शुरुआत।

2024: भुवनेश्वर में पीएम आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों से संवाद। इसी दिन तीसरे कार्यकाल के 100 दिन भी पूरे हुए।

आज अपने 75वें जन्मदिन पर पीएम मोदी स्वास्थ्य और पोषण पर केंद्रित नई पहल से जनता से जुड़ेंगे।

Comments are closed.