दिल्ली का ‘डर्टी’ बाबा: 5 राज्यों में छापे, 50 मोबाइल जब्त, गरीब लड़कियों के शिकार के खुलासे

2

‘डर्टी बाबा’ चैतन्यानंद फरार, पुलिस की 5 राज्यों में छापेमारी।

दिल्ली के मशहूर आश्रम से जुड़े बाबा चैतन्यानंद छात्राओं से यौन शोषण के आरोपों के बाद फरार है। पुलिस की कई टीमें उसे पकड़ने के लिए दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड में छापेमारी कर रही हैं। 17 लड़कियों ने बाबा पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस इन शिकायतों की जांच कर रही है।

मोबाइल फोन से मिटाए गए चैट
जांच के दौरान पुलिस ने 50 से ज्यादा छात्राओं के मोबाइल जब्त किए। इनमें सभी चैट पहले से डिलीट मिले। आशंका है कि बाबा ने लड़कियों को दबाव डालकर चैट हटवाए। पुलिस फिलहाल डेटा रिकवर करने की कोशिश कर रही है।

धोखाधड़ी का भी मामला
बाबा पर पहले से छेड़छाड़ और शोषण के केस दर्ज हैं। अब मठ की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला भी जोड़ा गया है। कुल मिलाकर बाबा पर पांच मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें 2009 का डिफेंस कॉलोनी केस भी शामिल है।

लग्जरी कार और फर्जी UN नंबर प्लेट
बाबा वॉल्वो कार में घूमता था, जिस पर नकली UN नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस ने कार जब्त कर ली और तलाशी में 9 नीली नंबर प्लेट बरामद कीं, जिनमें से कुछ पर “United Nations” और “OECD” लिखा था। जांच में पता चला कि ये सभी नंबर फर्जी हैं।

पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा
बाबा बार-बार लोकेशन बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा है। उसका आखिरी लोकेशन आगरा का मिला था, इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है, ऐसे में उसके विदेश भागने की संभावना खत्म हो चुकी है।

Comments are closed.