राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज वृंदावन दौरा, सुबह-दोपहर यातायात रहेगा प्रभावित, प्रशासन ने जारी किए वैकल्पिक मार्ग

3

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: सुबह-दोपहर यातायात बंद, जानें वैकल्पिक मार्ग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को विशेष ट्रेन से वृंदावन जाएंगी और दोपहर में वापस दिल्ली लौटेंगी। सुरक्षा के मद्देनजर एनआईटी से हाईवे कनेक्टिविटी वाले सभी अंडरपास और फ्लाईओवर सुबह 8–9 बजे और दोपहर 12–1 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान कोई वाहन या पैदल यात्री मार्ग का प्रयोग नहीं कर सकेगा।

यातायात पुलिस ने आम लोगों से आग्रह किया है कि इस दौरान हाईवे से एनआईटी क्षेत्र की ओर जाने से बचें। आवश्यक होने पर सुबह 8 बजे से पहले या दोपहर 12 बजे के बाद यात्रा करें।

वैकल्पिक मार्ग

दिल्ली–मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग (मुख्य लेन)

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे

सूरजकुंड रोड

संभावित जाम और सुरक्षा इंतजाम

अजरौंदा, बाटा, बल्लभगढ़ और एनआईटी नीलम सिनेमा चौक पर सबसे लंबा जाम लग सकता है।

पुलिस अतिरिक्त कर्मियों के साथ रूट डायवर्ट और बेरिकेडिंग कर यातायात नियंत्रित करेगी।

बंद रहने वाले अंडरपास और फ्लाईओवर

अंडरपास: एनएचपीसी, मेवला, ओल्ड फरीदाबाद रेलवे, जाजरू
रेलवे फ्लाईओवर: बड़खल, नीलम, बाटा, बल्लभगढ़, मुजेसर रेलवे क्रॉसिंग, दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे का पुल, पियाला पुल

पुलिस ने कहा कि रिहर्सल में जाम की स्थिति देखी गई थी, इसलिए वास्तविक समय में आवागमन प्रभावित हो सकता है।

Comments are closed.