मानसून की विदाई पर बिहार में झमाझम, दिल्ली-NCR में ठंड की आहट; IMD का पूर्वानुमान

1

देशभर का मौसम अपडेट : मानसून विदाई पर, दिल्ली में गर्मी, बिहार-केरल में बारिश

दिल्ली-एनसीआर
सितंबर खत्म होने को है, लेकिन राजधानी दिल्ली और एनसीआर में उमस भरी गर्मी अभी भी जारी है। आईएमडी के अनुसार अगले कुछ दिनों तक यहां बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, 28 से 30 सितंबर के बीच कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

राजस्थान
पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई हो चुकी है। सामान्यत: यह वापसी 17 सितंबर को होती है, लेकिन इस साल मानसून 15 सितंबर से ही लौटने लगा। देश से पूरी तरह मानसून की विदाई 15 अक्टूबर तक मानी जाती है। इसके बाद तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी और मध्य नवंबर तक ठंड दस्तक देगी।

उत्तर प्रदेश और बिहार
दिल्ली से सटे यूपी में इस समय गर्मी का सितम जारी है। आज के लिए आईएमडी ने राज्य को ग्रीन जोन में रखा है, यानी बारिश की कोई संभावना नहीं है।
वहीं, बिहार में मानसून की विदाई के दौरान बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।

दक्षिण भारत (केरल)
उत्तर भारत जहां गर्मी झेल रहा है, वहीं केरल में भारी बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं। तिरुवनंतपुरम जिला प्रशासन ने कई शैक्षणिक संस्थानों और व्यावसायिक कॉलेजों में आज अवकाश घोषित किया है। हालांकि, सार्वजनिक परीक्षाएं अपने तय समय पर होंगी।

Comments are closed.