कुआलालंपुर में आयोजित 12वें ASEAN डिफेंस मिनिस्टर्स’ मीटिंग-प्लस (ADMM-Plus) के दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के बीच हुई मुलाकात ने भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को एक नया आयाम दे दिया।
बैठक के दौरान दोनों देशों ने अगले 10 वर्षों के लिए ‘मेजर डिफेंस पार्टनरशिप फ्रेमवर्क’ पर सहमति जताई, जिसका उद्देश्य रणनीतिक, औद्योगिक और तकनीकी सहयोग को और गहरा करना है। राजनाथ सिंह ने कहा, “रक्षा भारत-अमेरिका संबंधों का मुख्य स्तंभ बना रहेगा। यह नया फ्रेमवर्क हमारे रक्षा सहयोग को नीति दिशा देगा और साझेदारी के नए दशक की शुरुआत करेगा।” वहीं, हेगसेथ ने कहा, “भारत हमारे लिए रक्षा सहयोग में एक प्राथमिक भागीदार है। हम मिलकर इंडो-पैसिफिक को मुक्त और खुला रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
बैठक में दोनों नेताओं ने मौजूदा रक्षा तंत्र, उद्योगिक साझेदारी और उभरती सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा की। साथ ही, रक्षा तकनीकी सहयोग, संयुक्त उत्पादन और सैन्य प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में नए अवसरों की पहचान की गई।
Comments are closed.