सिने काइंड अवॉर्ड 2025 ऐलान: दिल्ली में FFI–PFA ने की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस

7

13 नवंबर को दिल्ली के द पार्क होटल में फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) और पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) ने संयुक्त रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

कार्यक्रम में FFI के अध्यक्ष फिरदौसुल हसन और PFA की अध्यक्षा मेनका संजय गांधी ने आगामी “सिने काइंड अवॉर्ड” की घोषणा की, जो 20 दिसंबर 2025 को कोलकाता में आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए उन 10 फिल्मकारों व फिल्म पेशेवरों को चुना जाएगा, जिन्होंने वर्षों से पशु कल्याण और उनकी संवेदनाओं को समझने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

कार्यक्रम के दौरान मारवाह स्टूडियोज द्वारा सिने काइंड विषय पर 4 मिनट 30 सेकंड की एक विशेष फिल्म भी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम के दौरान मारवाह स्टूडियोज द्वारा सिने काइंड विषय पर 4 मिनट 30 सेकंड की एक विशेष फिल्म भी प्रदर्शित की गई। यह फिल्म सुशील भारती के निर्देशन में, और एएएफटी यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति माननीय संदीप मारवाह जी के सानिध्य में बनाया गया है।

इस लघु फिल्म में सिने काइंड अवॉर्ड की मूल भावना, उसके उद्देश्य और इससे जुड़ी संवेदनशील सोच को प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया गया है।

Comments are closed.