ब्राजील के COP30 सम्मेलन स्थल पर आग, 13 घायल; वार्ता अचानक रुकी
ब्राजील के बेलेम शहर में संयुक्त राष्ट्र COP30 जलवायु शिखर सम्मेलन के ब्लू जोन में गुरुवार को आग लग गई। घटना के दौरान तेरह लोग धुएं के कारण घायल हुए, जिन्हें मौके पर उपचार दिया गया।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव और भारत के पर्यावरण मंत्री सुरक्षित
आग लगने के समय संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। सुरक्षा दल ने उन्हें तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला।
कार्यक्रम प्रभावित
आग लगने के कारण शिखर सम्मेलन की वार्ता अचानक रोक दी गई और उपस्थित लोगों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि आग उस क्षेत्र में लगी, जहां विभिन्न देशों और संगठनों के सार्वजनिक स्टैंड (मंडप) थे।
सुरक्षा और राहत कार्य
ब्राजील के पर्यटन मंत्री ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। घायल लोगों का इलाज जारी है और सभी अन्य प्रतिभागियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।
Comments are closed.