नेपाल में Gen-Z आंदोलन भड़क उठा, बारा में दूसरे दिन तनाव; कई इलाकों में कर्फ्यू लागू

4

नेपाल के बारा में Gen-Z आंदोलन भड़का, झड़पों में 10 लोग घायल; कर्फ्यू लागू

भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बारा जिले में Gen-Z आंदोलन गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। सीपीएन-यूएमएल कार्यकर्ताओं के साथ झड़प के बाद प्रदर्शनकारियों ने सिमारा चौक पर दोबारा सड़कों पर उतर आए।

झड़पों में 6 पुलिसकर्मी और 4 प्रदर्शनकारी घायल।

बारा प्रशासन ने दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक कर्फ्यू लागू किया।

प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया; पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और दो राउंड हवाई फायरिंग की।

Gen-Z प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बुधवार की झड़प में उनकी शिकायत में नामजद लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया।

तनाव तब शुरू हुआ जब सीपीएन-यूएमएल नेताओं ने 5 मार्च 2026 के चुनाव से पहले जिले में कार्यक्रम की योजना बनाई।

Comments are closed.