दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रह सकता है।
उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद उत्तरी भारत में शीतलहर और तेज होने की आशंका है।
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन
- दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में पारे में गिरावट दर्ज की गई।
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश—बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा।
- दिल्ली में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 9.3 डिग्री पर पहुंच गया।
- अधिकतम तापमान भी 0.6 डिग्री कम हुआ है।
- अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 9–11 डिग्री और अधिकतम 25–27 डिग्री के बीच रह सकता है।
- पश्चिमी दिशा से चल रही तेज हवाओं से शीतलहर की तीव्रता और बढ़ने की संभावना है।
राजस्थान में गलन बढ़ी
राजस्थान के कई हिस्सों में ठंड का असर सबसे अधिक दिख रहा है।
माउंट आबू और फतेहपुर सीकर में तापमान 6–7 डिग्री तक पहुंच गया।
नागौर और सीकर जिलों में भी गलाने वाली ठंड जारी है।
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
तमिलनाडु: 25–27 नवंबर
केरल: 24–26 नवंबर
लक्षद्वीप: 24 और 29 नवंबर
अंडमान और निकोबार: 29 नवंबर
तटीय आंध्र प्रदेश: 29 नवंबर को भारी बारिश की संभावना
अगले 4–5 दिनों तक इन क्षेत्रों में तेज हवाओं, बिजली कड़कने और भारी वर्षा का दौर जारी रह सकता है।
Comments are closed.