अगर आपकी जेब मजबूत है, तो अमेरिका में बसने का रास्ता अब और आसान हो सकता है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने बुधवार, 10 दिसंबर से आधिकारिक तौर पर अपना नया “ट्रंप गोल्ड कार्ड” वीज़ा प्रोग्राम शुरू कर दिया है। इस वीज़ा की कीमत 1 मिलियन डॉलर तय की गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 9 करोड़ रुपये होती है। गैर-अमेरिकी नागरिक इस राशि का भुगतान कर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद अमेरिका में रहने की अनुमति पा सकेंगे।
कैसे करें आवेदन?
अमेरिकी सरकार ने इस प्रोग्राम के लिए एक अलग वेबसाइट—Trumpcard.gov—लॉन्च की है। साइट पर “Apply Now” बटन के ज़रिए आवेदन किया जा सकता है। यदि कोई आवेदक चाहता है कि उसकी एप्लिकेशन को प्राथमिकता दी जाए, तो उसे होमलैंड सिक्योरिटी विभाग को अतिरिक्त $15,000 (करीब 13.5 लाख रुपये) का भुगतान करना होगा।
सिर्फ पैसा देना काफी नहीं
आवेदन करने वाले को पहले बैकग्राउंड चेक और पूरी वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके बाद 1 मिलियन डॉलर की राशि का भुगतान करना होगा, जिसे वेबसाइट पर “gift” बताया गया है। भुगतान और वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही “गोल्ड वीज़ा” जारी किया जाएगा।
ग्रीन कार्ड जैसा लाभ
यह ट्रंप गोल्ड कार्ड वीज़ा ग्रीन कार्ड के समान अधिकार देता है। यानी वीज़ा धारक को अमेरिका में रहने और काम करने दोनों की अनुमति मिल जाती है।
Comments are closed.