राजधानी दिल्ली में आज सुबह फिर जहरीले स्मॉग की घनी परत देखने को मिली। धौला कुआं में AQI 337 और आनंद विहार में 386 दर्ज किया गया, जो दोनों ही ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आते हैं। सीपीसीबी के अनुसार प्रदूषण का मुख्य कारण PM2.5 कण हैं।
कोहरा और प्रदूषण मिलकर विजिबिलिटी को बेहद कम कर रहे हैं, जिसके चलते वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी मरीजों को बाहरी गतिविधियों से बचने की सलाह दी है।
दिल्ली का जहांगीरपुरी इलाका आज सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां एक्यूआई 401 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। इसके अलावा बवाना में AQI 365, अशोक विहार में 374, मुंडका में 371 और नेहरू नगर में 362 रिकॉर्ड किया गया।
| इलाका | AQI (आज सुबह) |
|---|---|
| अशोक विहार | 374 |
| बवाना | 365 |
| द्वारका सेक्टर 8 | 335 |
| आईटीओ | 271 |
| जहांगीरपुरी | 401 |
| मुंडका | 371 |
| नरेला | 365 |
| नेहरू नगर | 362 |
| पटपड़गंज | 334 |
| पश्चिम विहार | 360 |
| सोनिया विहार | 338 |
Comments are closed.