मिस स्विट्ज़रलैंड की पूर्व फाइनलिस्ट क्रिस्टीना जोक्सिमोविच की हत्या के मामले में उनके पति पर गंभीर आरोप तय किए गए हैं।
स्विस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी की हत्या की और इसके बाद शव के टुकड़े कर उन्हें नष्ट करने की कोशिश की।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
कोर्ट दस्तावेज़ों और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, क्रिस्टीना के शरीर को जिगसॉ चाकू और गार्डन कैंची से काटा गया था। जांचकर्ताओं ने बताया कि आरोपी थॉमस ने इंडस्ट्रियल ब्लेंडर की मदद से शरीर के कुछ हिस्सों को नष्ट करने की कोशिश की। अधिकारियों ने यह भी कहा कि आरोपी ने कुछ हिस्सों को प्यूरी बनाकर केमिकल सॉल्यूशन में घोल दिया था।
पुलिस को मौके से एक ब्लेंडर, हड्डियों के टुकड़े और स्किन फ्लैप मिले। कोर्ट दस्तावेज़ों में यह भी दर्ज है कि शरीर के टुकड़े करते समय आरोपी अपने फोन पर YouTube वीडियो देख रहा था।
मॉडल के अवशेष पहले पिता को मिले
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मॉडल के अवशेष सबसे पहले क्रिस्टीना के पिता को मिले थे। उन्होंने घर के लॉन्ड्री रूम में रखे एक काले बैग से झांकते उनके सुनहरे बाल देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
आरोपी ने बदला बयान
थॉमस ने शुरुआत में दावा किया था कि उसने अपनी पत्नी को मृत अवस्था में पाया था, लेकिन मार्च में उसने स्वीकार किया कि उसने गला घोंटकर हत्या की। उसका कहना था कि उसने आत्मरक्षा में यह कदम उठाया, क्योंकि कथित रूप से उस पर चाकू से हमला किया गया था।
अधिकारियों के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने “बेहद क्रूरता, संवेदनहीनता और अत्यधिक आपराधिक ऊर्जा” दिखाई। दंपत्ति की दो बेटियाँ हैं और आरोपी फिलहाल पुलिस कस्टडी में है।
Comments are closed.