हल्का सुधार, पर हवा अब भी जहरीली: GRAP-4 के बीच दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण गंभीर

1

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार दर्ज किया गया है, लेकिन इसके बावजूद राजधानी और आसपास के इलाकों में जहरीली धुंध की मोटी परत बनी हुई है।

GRAP स्टेज-4 की सख्त पाबंदियां लागू रहने के बावजूद वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, मंगलवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। सोमवार शाम चार बजे राजधानी का औसत AQI 427 रिकॉर्ड किया गया था। बीते 24 घंटे में AQI में कुछ गिरावट जरूर आई है, लेकिन हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं।

दिल्ली के इलाकों में गंभीर प्रदूषण
राजधानी के कई इलाकों में AQI 300 के आसपास दर्ज किया गया। रोहिणी में AQI 316, नरेला में 312, ITI शाहदरा में 312, जहांगीरपुरी में 310 और DTU दिल्ली में 301 रिकॉर्ड किया गया, जो सभी गंभीर श्रेणी में आते हैं।
इसके अलावा श्रीनिवासपुरी (294), सत्यावती कॉलेज (289), सोनिया विहार (282), पूसा (280) और डीयू नॉर्थ कैंपस (277) में भी हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है।

एनसीआर में भी राहत नहीं
एनसीआर के अन्य शहरों में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। नोएडा के सेक्टर-1 में AQI 288 और सेक्टर-125 में 255 दर्ज किया गया, जबकि नॉलेज पार्क-5 में 241 रहा। गाजियाबाद के संजय नगर में AQI 230 और लोनी में 202 रिकॉर्ड किया गया।

उड़ान सेवाएं प्रभावित
खराब एयर क्वालिटी और घनी धुंध का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला। मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 131 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि करीब 400 उड़ानें देरी से संचालित हुईं। कम दृश्यता के चलते कई उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा।

विशेषज्ञों की चेतावनी
विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव और तेज हवाओं के बिना प्रदूषण से तुरंत राहत मिलने की संभावना कम है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतें।

दिल्ली एनसीआर इलाकों का AQI

इलाका AQI
रोहिणी 316
नरेला 312
ITI शाहदरा 312
जहांगीरपुरी 310
DTU, दिल्ली 301
श्रीनिवासपुरी 294
सत्यावती कॉलेज 289
सेक्टर – 1, नोएजा 288
सोनिया विहार 282
पूसा 280
DU नॉर्थ कैंपस 277
सेक्टर -125, नोएडा 255
नॉलेज पार्क – 5 241
संजय नगर, गाजियाबाद 230
लोनी, गाजियाबाद 202

Comments are closed.