ट्रंप ने 500% टैरिफ वाले बिल को दी मंजूरी, भारत-चीन-ब्राजील पर असर संभव

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक स्तर पर सख्त रुख अपनाते हुए कई देशों के खिलाफ आक्रामक व्यापार नीति के संकेत दिए हैं।

वेनेजुएला के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब ट्रंप प्रशासन भारत, चीन और ब्राजील पर नए टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। ट्रंप प्रशासन ने एक ऐसे विधेयक को मंजूरी दी है, जिसके तहत रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रावधान है। यदि यह विधेयक कानून बनता है, तो भारत, चीन और ब्राजील को अमेरिकी निर्यात पर भारी शुल्क का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल अमेरिका भारत पर लगभग 50 प्रतिशत तक टैरिफ लागू करता है।

तीन देशों पर पड़ सकता है सीधा असर
अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंधों से जुड़े इस विधेयक को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कानून के तहत रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जा सकता है।

लिंडसे ग्राहम के अनुसार,
“रूस से सस्ते दामों पर कच्चा तेल खरीदकर ये देश राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की युद्ध मशीन को आर्थिक मदद पहुंचा रहे हैं। इसी कारण अमेरिका इन देशों पर कड़े आर्थिक कदम उठाने की योजना बना रहा है।”

सोशल मीडिया पर भी जताया रुख
सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इस मुद्दे को उठाते हुए रूस पर दबाव बढ़ाने की जरूरत बताई और कहा कि ऐसे देशों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए जो रूसी तेल व्यापार में शामिल हैं।

कई मुद्दों पर अहम बैठकों के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को भी मंजूरी दे ही है। इस विधेयक पर मैं महीनों से काम कर रहा हूं। इस विधेयक के तहत रूस से तेल खरीदने वाले देशों को दंडित किया जाएगा। इसका भारत, चीन और ब्राजील पर तगड़ा असर पड़ सकता है।

संसद की मंजूरी अभी बाकी
हालांकि ट्रंप ने इस विधेयक को मंजूरी दे दी है, लेकिन यह अभी तक अमेरिकी संसद से पारित नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पर अगले सप्ताह मतदान होने की संभावना है। विधेयक के पारित होने या उसमें बदलाव के बाद ही इसके वास्तविक प्रभाव की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Comments are closed.