बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों का तबादला

3

विधानसभा चुनाव की औपचारिक घोषणा से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शनिवार को जारी अधिसूचना के जरिए 12 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों की अदला-बदली की गई है। इसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया से पहले प्रशासनिक ढांचे को संतुलित और सुदृढ़ करना माना जा रहा है।

इसी क्रम में राज्य पुलिस के पश्चिमी जोन में एडीजी व आईजी के पद पर तैनात आईपीएस अशोक कुमार प्रसाद को साइबर सेल का नया एडीजी नियुक्त किया गया है। वे इस पद पर विशाल गर्ग का स्थान लेंगे। वहीं वरिष्ठ आईपीएस विशाल गर्ग को पश्चिमी जोन के एडीजी व आईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चुनाव से पहले पुलिस प्रशासन में इस तरह के बदलाव को अहम माना जा रहा है, क्योंकि कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था चुनावी प्रक्रिया का प्रमुख हिस्सा होती है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में अन्य अधिकारियों की नई तैनाती का भी उल्लेख किया गया है।

Comments are closed.