पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड मुदासिर खान के जनाजे में उमड़े आतंकी, AK-47 के साए में हुआ अंतिम संस्कार

0

पाकिस्तान एक बार फिर आतंकवाद को लेकर सवालों के घेरे में आ गया है।

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मारे गए आतंकी हमजा बुरहान उर्फ अर्जुमंद गुलजार डार के जनाजे में कई कुख्यात आतंकियों और कट्टरपंथी संगठनों से जुड़े लोगों की मौजूदगी की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनाजे में सैयद सलाहुद्दीन और अल-बद्र से जुड़े तत्व भी दिखाई दिए।

बताया जा रहा है कि हमजा बुरहान को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी थी, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार इस्लामाबाद में किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और स्थानीय रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि जनाजे के दौरान कई लोग हथियारों के साथ नजर आए। कुछ वीडियो में AK-47 जैसे हथियार दिखाई देने की भी बात कही जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, जनाजे में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े कुछ अधिकारियों की मौजूदगी के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हमजा बुरहान का नाम साल 2019 के पुलवामा आतंकी हमला के कथित साजिशकर्ताओं में लिया जाता रहा है। इस हमले में CRPF के 40 से ज्यादा जवान शहीद हुए थे। भारत सरकार ने वर्ष 2022 में उसे आतंकवादी घोषित किया था। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, वह पाकिस्तान से आतंकी गतिविधियों, भर्ती और फंडिंग नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल के वर्षों में वह PoK में एक शिक्षक और कॉलेज प्रशासक के रूप में रह रहा था। बताया गया कि उस पर हमला तब हुआ, जब वह कॉलेज परिसर से बाहर निकला था। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।

इस घटना के बाद एक बार फिर पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी नेटवर्क और उन्हें मिलने वाले कथित संरक्षण को लेकर बहस तेज हो गई है।

Comments are closed.