NATO समिट में ट्रंप की जुबान फिसली, ईरान की जगह बोले ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ जापान’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। तुर्किये में आयोजित NATO शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान का जिक्र करते हुए उनसे जुबानी चूक हो गई और उन्होंने गलती से “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान” की जगह “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ जापान” कह दिया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने कहा कि “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ जापान ने हमारे विमानवाहक पोत पर 111 मिसाइलें दागीं और उसे निशाना बनाया।” हालांकि, उन्होंने इसके बाद ईरान के साथ हालिया तनाव और मिसाइल हमलों का जिक्र जारी रखा, जिससे स्पष्ट हो गया कि उनका इशारा ईरान की ओर था और यह महज जुबानी गलती थी।
ट्रंप की इस टिप्पणी का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इसे लेकर मजाक उड़ाया, जबकि कई लोगों ने इस बयान पर सवाल भी उठाए। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इससे जुड़े मीम्स और व्यंग्यात्मक पोस्ट तेजी से शेयर किए जाने लगे।
जापान एक लोकतांत्रिक देश है और उसका “इस्लामिक रिपब्लिक” से कोई संबंध नहीं है। इसी वजह से ट्रंप की यह जुबानी चूक लोगों का ध्यान खींचने लगी।
इस बीच, क्योटो यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर नाओकी यामामोटो ने सोशल मीडिया पर व्यंग्य करते हुए लिखा, “यह वह ऐतिहासिक पल है जब अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर आधिकारिक तौर पर ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ जापान’ को मान्यता दे दी।” उनका यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Comments are closed.