CJP Protest: जंतर-मंतर पर तीसरे दिन भी जारी रहेगा प्रदर्शन, विपक्ष का समर्थन; राहुल-प्रियंका हिरासत में लेकर छोड़े गए
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से शुरू किया गया विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार से शुरू हुआ यह आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा, जिसमें विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत कई विपक्षी नेता जंतर-मंतर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के समर्थन में शामिल हुए।
हालांकि, जब विपक्षी नेता प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़े तो दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया। कुछ घंटे बाद सभी को रिहा कर दिया गया।
सीजेपी ने स्पष्ट किया कि उसने अपने समर्थकों से केवल जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। पार्टी ने दिल्ली के अन्य इलाकों में प्रदर्शन का कोई आह्वान नहीं किया है। पार्टी ने यह भी घोषणा की कि उसका आंदोलन बुधवार को भी जारी रहेगा। संगठन नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है।
राहुल गांधी ने रखीं पांच प्रमुख मांगें
जंतर-मंतर पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के सामने पांच मांगें रखीं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। इसके अलावा प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, संसद में इस मुद्दे पर चर्चा कराने, प्रधानमंत्री से माफी मांगने और शिक्षा एवं परीक्षा प्रणाली में जल्द सुधार शुरू करने की मांग भी की।
दिनभर क्या-क्या हुआ?
मंगलवार सुबह से ही बड़ी संख्या में सीजेपी समर्थक जंतर-मंतर पर जुटने लगे। दोपहर में शरद पवार अपने सांसदों के साथ प्रदर्शन स्थल पहुंचे। बाद में विपक्षी सांसद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़े और वहां धरने पर बैठ गए।
शाम करीब साढ़े छह बजे अखिलेश यादव भी प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने प्रदर्शन समाप्त कराने के लिए विपक्षी नेताओं से बातचीत की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद पुलिस ने धरने पर बैठे नेताओं को हटाकर अलग-अलग स्थानों पर ले गई।
राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम और प्रियंका गांधी को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया। रात करीब 9 बजे सभी हिरासत में लिए गए नेताओं को रिहा कर दिया गया।
सोनम वांगचुक का अनशन जारी
इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल स्थानांतरित किया गया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की।
Delhi Protest: मंगलवार को क्या-क्या हुआ?
अभिजीत दीपके के समर्थक सुबह से ही जंतर-मंतर पर जुटने लगे दोपहर को शरद पवार अपने सांसदों संग जंतर-मंतर पहुंचेधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन पीएम आवास तक पहुंच गया.
मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई सांसद पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठेकरीब साढ़े छह बजे अखिलेश यादव भी पहुंच गए. कुछ देर बाद ही 7 बजे तक पुलिस ने राहुल, अखिलेश, प्रियंका समेत सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया.
राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से बात करके मनाने की कोशिश की लेकिन विपक्ष माना नहीं मान-मनौवल के बाद भी जब विपक्षी सांसद हटे नहीं, तो पुलिस धरना देने वाले सांसदों को उठाकर ले गई.
राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम और प्रियंका को पुलिस मंदिर मार्ग थाने ले गई. रात 9 बजकर 5 मिनट पर हिरासत में सभी नेताओं को छोड़ दिया गया.
Comments are closed.