जंतर-मंतर आंदोलन में नाबालिगों की मौजूदगी पर सवाल, CJP पदाधिकारियों के खिलाफ इंदौर में शिकायत

2

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और सौरव दास समेत अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ इंदौर में शिकायत दर्ज कराई गई है।

शिकायत में 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में नाबालिग बच्चों, खासकर नाबालिग लड़कियों की कथित मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

शिकायतकर्ता फैजान अंसारी ने पुलिस से प्रदर्शन के दौरान नाबालिगों की मौजूदगी और आयोजकों की भूमिका की जांच करने की मांग की है। उन्होंने प्रदर्शन से संबंधित फोटो और वीडियो भी पुलिस को सौंपे हैं। इन फुटेज में कुछ नाबालिग बच्चे प्रदर्शन स्थल पर नजर आ रहे हैं, जिनमें करीब 12 साल की एक लड़की भी शामिल है।

अंसारी ने सवाल उठाया कि नाबालिग बच्ची प्रदर्शन स्थल तक कैसे पहुंची और क्या आयोजकों को उसकी उम्र की जानकारी थी। उन्होंने मामले में आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

एडीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed.