अमेरिकी सेना के सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के साथ तनाव की खबरों के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। व्हाइट हाउस ने उनके इस्तीफे की पुष्टि की है।
ड्रिस्कॉल के इस्तीफे की खबर सबसे पहले वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में सामने आई थी। जब व्हाइट हाउस की प्रिंसिपल डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी एना केली से इस रिपोर्ट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस्तीफे की खबर से इनकार नहीं किया।
ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की तारीफ
एना केली ने ड्रिस्कॉल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘मेक अमेरिका स्ट्रॉन्ग अगेन’ एजेंडे को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि ड्रिस्कॉल ने कई अहम सैन्य अभियानों के दौरान प्रभावी नेतृत्व किया। साथ ही, उन्होंने सेना की तैयारियों और उसकी मारक क्षमता पर फिर से जोर दिया तथा रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत को आगे बढ़ाने में भी मदद की।
व्हाइट हाउस ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए अन्य कामों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि ड्रिस्कॉल ने अपने पद पर रहते हुए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।
Comments are closed.