सऊदी अरब जाने वाली उड़ानों पर रोक, एअर इंडिया और इंडिगो ने सेवाएं कीं स्थगित; भारतीय दूतावास की यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

3

सऊदी अरब में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, एअर इंडिया और इंडिगो ने उड़ानें स्थगित कीं

सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को नई एडवाइजरी जारी कर वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सुरक्षा संबंधी खतरे के प्रति आगाह किया। दूतावास ने हवाई हमलों के मद्देनजर लोगों को घरों के भीतर रहने और बेहद जरूरी होने पर ही बाहर निकल की सलाह दी है। साथ ही, किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और दूतावास के संपर्क में बने रहने की अपील की गई है।

इस बीच, भारतीय विमानन कंपनियों एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद, दम्मम और जेद्दा के लिए अपनी उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द रखने की घोषणा की है। वहीं, इंडिगो ने सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ान सेवाएं 24 अक्टूबर तक स्थगित रखने की जानकारी दी है।

दूसरी ओर, हूती हमलों का सामना कर रहे सऊदी अरब के प्रति भारत ने समर्थन और एकजुटता व्यक्त की है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने भारत का यह रुख सामने रखा।

Comments are closed.