नेपाल और मेडागास्कर के बाद अब इस देश में Gen-Z का सरकार विरोधी आंदोलन, हिंसक प्रदर्शन में एक की मौत और कई घायल
पेरू में Gen-Z का सरकार विरोधी प्रदर्शन: एक की मौत, कई घायल, राष्ट्रपति जोस जेरी के खिलाफ भारी नाराजगी।
नेपाल और मेडागास्कर के बाद पेरू में भी Gen-Z ने सरकार विरोधी प्रदर्शन किया। युवाओं ने राष्ट्रपति जोस जेरी के इस्तीफे की मांग करते हुए रात भर सड़कों पर प्रदर्शन किया। हालांकि, गुरुवार को ही राष्ट्रपति ने इस्तीफा देने से साफ इंकार कर दिया।
प्रदर्शन में हुई हिंसा और मौत
इस प्रदर्शन में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और दर्जनों पुलिस अधिकारी घायल हुए। प्रदर्शन की शुरुआत बुधवार को हुई, जिसमें ट्रांसपोर्ट वर्कर्स और विभिन्न सिविल ग्रुप्स के लोग भी शामिल थे। करप्शन और बढ़ते अपराध के खिलाफ यह प्रदर्शन सबसे बड़ा और व्यापक माना जा रहा है।
सड़कों पर हजारों प्रदर्शनकारी
देशभर में हजारों लोग सड़कों पर उतरे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, जिसके दौरान झड़पें हुईं। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, वहीं प्रदर्शनकारियों ने पटाखे फोड़े और पत्थरबाजी की।
जेरी सरकार विवादों में घिरी
राष्ट्रपति जोस जेरी पेरू कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हैं और उनकी सरकार विवादों से घिरी हुई है। हाल ही में उन पर बलात्कार के आरोप भी लगे थे, जिन्हें उन्होंने अगस्त में खारिज किया। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें और उनकी सरकार को भ्रष्ट और अनुत्तरदायी करार दिया। महिलाओं ने इस दौरान जेरी को बलात्कारी कहकर बुलाया।
युवाओं में बढ़ रही असंतुष्टि
पेरू में युवा वर्ग दशकों से भ्रष्टाचार और नाकाम सरकार से तंग आ चुका है। वे बदलाव की मांग कर रहे हैं और सरकार की नीतियों और हिंसा के चलते आम लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। इस प्रदर्शन ने साफ कर दिया है कि देश के युवा वर्ग में राजनीतिक और सामाजिक असंतोष चरम पर है।
Comments are closed.