Saiyaara Box Office Day 2: अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ने मचाया तहलका, दूसरे दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई

3

Saiyaara Box Office Collection Day 2: डेब्यू में छा गए अहान पांडे, दो दिन में सैयारा ने रचा 50 करोड़ क्लब का इतिहास.

चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे की डेब्यू फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनकर आई है। अनीत पड्डा के साथ उनकी फ्रेश जोड़ी को जहां खूब सराहा जा रहा है, वहीं फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से भी शानदार रिव्यू मिले हैं।

दूसरे दिन की कमाई ने तोड़ा रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, सैयारा ने अपने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ की बंपर कमाई की थी। लेकिन असली धमाका फिल्म ने दूसरे दिन किया, जब कलेक्शन बढ़कर 24 करोड़ पर पहुंच गया। कुल मिलाकर फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में भारत में 45 करोड़ और वर्ल्डवाइड 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

इस जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ, सैयारा ने आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म लवयापा के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है और यह 2025 की सबसे सफल डेब्यू फिल्मों में शुमार हो चुकी है।

कौन हैं ‘Saiyaara’ की टीम?
फिल्म का निर्देशन किया है मोहित सूरी ने, जो आशिकी 2, कलयुग और जहर जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी द्वारा निर्मित सैयारा में अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी को खासा पसंद किया जा रहा है।

स्टार किड्स में सबसे दमदार डेब्यू
जहां खुशी कपूर, जुनैद खान, वेदांग रैना और राशा थड़ानी जैसे स्टार किड्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फीकी रही हैं, वहीं अहान पांडे ने सैयारा के ज़रिए शानदार एंट्री ली है। ट्रेड पंडितों के मुताबिक, यदि यही रफ्तार जारी रही, तो फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर सकती है।

Comments are closed.