दलाई लामा के उत्तराधिकारी को लेकर आज धर्मशाला में अहम बैठक, चीन रखे हुए है कड़ी नजर

1

दलाई लामा आज कर सकते हैं उत्तराधिकारी को लेकर अहम घोषणा, चीन की पैनी नजर

तिब्बती बौद्धों के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा आज, बुधवार 3 जुलाई को, अपने उत्तराधिकारी से जुड़ी घोषणा कर सकते हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दलाई लामा सुबह 11 वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में अगले दलाई लामा के चयन या पुनर्जन्म की प्रक्रिया को लेकर चर्चा होने की संभावना है। बैठक के बाद एक लिखित बयान जारी किया जाएगा।

दलाई लामा, जिनका असली नाम तेनजिन ग्यात्सो है, 14वें दलाई लामा हैं और इस रविवार को वे 90 वर्ष के हो जाएंगे। माना जा रहा है कि अपने 90वें जन्मदिन से पहले वह यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि उनके निधन के बाद उत्तराधिकारी कैसे चुना जाएगा।

तिब्बती बौद्ध परंपरा के अनुसार, दलाई लामा का पुनर्जन्म उनकी आध्यात्मिक यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए होता है। लेकिन इस बार उत्तराधिकारी की प्रक्रिया को लेकर कई वैश्विक निगाहें टिकी हुई हैं — खासकर चीन की, जो तिब्बत पर दावा जताते हुए दलाई लामा की नियुक्ति प्रक्रिया में हस्तक्षेप की कोशिश करता रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस मुद्दे पर दलाई लामा की ओर से किया गया कोई भी औपचारिक ऐलान तिब्बती समुदाय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति दोनों के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है।

Comments are closed.