Asia Cup 2025: बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को टीम से बाहर, पाकिस्तान ने 17 सदस्यीय स्क्वाड घोषित
एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान का पहला मुकाबला 12 सितंबर को ओमान के साथ दुबई में होगा। पीसीबी ने लगभग 20 दिन पहले ही अपनी ग्रीन टीम का ऐलान कर दिया है। सलमान अली आगा को कप्तान बनाया गया है और मुख्य विकेटकीपर के तौर पर मोहम्मद हारिस को जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व कप्तान बाबर आजम और वनडे के मौजूदा कप्तान मोहम्मद रिजवान का मौजूदा फॉर्म कमजोर होने के कारण उन्हें 17 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया।
एशिया कप से पहले त्रिकोणीय सीरीज
एशिया कप से पहले पाकिस्तान यूएई में त्रिकोणीय सीरीज खेलेगा, जिसमें पाकिस्तान के अलावा यूएई और अफगानिस्तान की टीम शामिल होगी। इस सीरीज में ग्रीन टीम मुख्य टूर्नामेंट से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करने की कोशिश करेगी।
त्रिकोणीय सीरीज का शेड्यूल (सभी मैच शारजाह में)
- 29 अगस्त: अफगानिस्तान vs पाकिस्तान
- 30 अगस्त: यूएई vs पाकिस्तान
- 01 सितंबर: यूएई vs अफगानिस्तान
- 02 सितंबर: पाकिस्तान vs अफगानिस्तान
- 04 सितंबर: पाकिस्तान vs यूएई
- 05 सितंबर: अफगानिस्तान vs यूएई
- 07 सितंबर: फाइनल
पाकिस्तान की एशिया कप में उपलब्धियां
पाकिस्तान ने अब तक एशिया कप में 15 बार हिस्सा लिया है और दो बार खिताब जीता है। पहली बार 2000 में मोइन खान की कप्तानी में और फिर 2012 में मिस्बाह उल हक की अगुवाई में टीम ने ट्रॉफी जीती।
एशिया कप 2025 लीग चरण में पाकिस्तान के मुकाबले
- 12 सितंबर: ओमान vs पाकिस्तान – दुबई
- 14 सितंबर: भारत vs पाकिस्तान – दुबई
- 17 सितंबर: यूएई vs पाकिस्तान – दुबई
- पाकिस्तान की 17 सदस्यीय टीम
सलमान अली आगा (कप्तान), फखर जमां, हसन नवाज, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, खुशदिल शाह, हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, हसन अली, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मुकीम
Comments are closed.