Bihar Election 2025: पहले चरण के 121 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, मतदाता सूची हुई फाइनल

4

निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदाता डेटा को लॉक कर दिया है। इसके बाद पहले चरण के 121 विधानसभा क्षेत्रों में कोई नया मतदाता पंजीकृत नहीं हो सकेगा।

पहले चरण का मतदान छह नवंबर को 18 जिलों में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार, 10 अक्टूबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगी। आयोग के नियमों के अनुसार, नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने की समय सीमा समाप्त हो जाती है।

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) विनोद सिंह गुंजियाल ने इंटरनेट मीडिया पर संबंधित डेटा भी जारी कर दिया है। नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर को होगी, जबकि उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

पहले चरण के मतदान वाले जिले हैं: बक्सर, भोजपुर, पटना, नालंदा, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, मुंगेर, दरभंगा, समस्तीपुर, सिवान, वैशाली, गोपालगंज, शेखपुरा, सारण, मधेपुरा, सहरसा और लखीसराय।

मुख्य विधानसभा क्षेत्रों में शामिल हैं:

बक्सर: ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव, राजपुर (अजा)

भोजपुर: संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव (अजा), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर

पटना: मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना साहिब, कुम्हरार, बांकीपुर, दीघा, फुलवारीशरीफ (अजा), दानापुर, मनेर, बिक्रम, पालीगंज, मसौढ़ी (अजा)

नालंदा: अस्थावां, बिहारशरीफ, नालंदा, राजगीर (अजा), इस्लामपुर, हिलसा, हरनौत

मधेपुरा: आलमनगर, बिहारीगंज, मधेपुरा, सिंघेश्वर (अजा)

सहरसा: सहरसा, महिषी, सोनबरसा (अजा), सिमरी बख्तियारपुर

खगड़िया: अलौली (अजा), खगड़िया, बेलदौर, परबत्ता

मुंगेर: मुंगेर, जमालपुर, तारापुर

लखीसराय: सूर्यगढ़ा, लखीसराय

शेखपुरा: शेखपुरा, बरबीघा

गोपालगंज: बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट, भोरे (अजा), हथुआ

सिवान: सिवान, महराजगंज, जीरादेई, दरौली (अजा), रघुनाथपुर, दरौंदा, गोरेयाकोठी, बड़हरिया

सारण: एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा, छपरा, गरखा (अजा), अमनौर, परसा, सोनपुर

मुजफ्फरपुर: गायघाट, औराई, बोचहां (अजा), सकरा (अजा), कुढ़नी, मुजफ्फरपुर, मीनापुर, कांटी, बरूराज, पारू, साहेबगंज

वैशाली: वैशाली, हाजीपुर, लालगंज, महुआ, पांतेपुर (अजा), राजापाकर (अजा), महनार, राघोपुर

बेगूसराय: चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय, बखरी (अजा)

समस्तीपुर: समस्तीपुर, कल्याणपुर (अजा), वारिसनगर, सरायरंजन, मोरवा, उजियारपुर, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसड़ा, हसनपुर

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान (अजा), हायाघाट, केवटी, जाले, गौड़ाबौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, बहादुरपुर

Comments are closed.