दावोस WEF 2026: चार राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रमुख उद्योगपति करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
अगले महीने दावोस में होने वाली विश्व आर्थिक मंच (WEF) 2026 की वार्षिक बैठक में भारत के चार राज्यों के मुख्यमंत्री और 100 से अधिक प्रमुख कंपनियों के सीईओ हिस्सा लेंगे। यह पांच दिवसीय बैठक 19 से 23 जनवरी, 2026 तक आयोजित होगी। इसमें कई केंद्रीय मंत्री और 130 देशों के लगभग 3,000 वैश्विक नेता, जिनमें 60 राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हैं, शिरकत करेंगे।
कौन-कौन होंगे शामिल:
महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस
आंध्र प्रदेश: एन चंद्रबाबू नायडू
तेलंगाना: ए. रेवंत रेड्डी
मध्य प्रदेश: मोहन यादव
बैठक का विषय:
इस वर्ष बैठक का विषय “संवाद की भावना” रखा गया है।
उद्योगपतियों की भागीदारी:
इसमें शामिल प्रमुख उद्योगपतियों में मुकेश अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज), एन. चंद्रशेखरन (टाटा समूह) और सुनील भारती मित्तल (भारती समूह) शामिल होंगे।
Comments are closed.