CJI बिहार दौरे पर: पटना हाईकोर्ट में ₹302 करोड़ प्रोजेक्ट का शिलान्यास, लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

3

CJI जस्टिस सूर्यकांत बिहार दौरे पर: पटना हाईकोर्ट में ₹302 करोड़ प्रोजेक्ट का शिलान्यास, CNLU दीक्षांत समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत 2 और 3 जनवरी 2026 को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर बिहार पहुंचे। उनका यह दौरा राज्य में न्यायिक अवसंरचना को मजबूत करने और तकनीक आधारित न्याय प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

पटना हाईकोर्ट में ₹302.56 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
दौरान सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने पटना हाईकोर्ट परिसर में कई आधुनिक परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिनकी कुल लागत लगभग ₹302.56 करोड़ है। इनमें शामिल हैं:

ADR (Alternative Dispute Resolution) बिल्डिंग और ऑडिटोरियम

  • प्रशासनिक ब्लॉक
  • मल्टी-लेवल कार पार्किंग
  • आईटी बिल्डिंग
  • आवासीय परिसर
  • हॉस्पिटल बिल्डिंग

इन परियोजनाओं का उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों, वकीलों और आम जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना और अदालत की कार्यक्षमता बढ़ाना है।

“e-ACR Nyay” डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का शुभारंभ
सीजेआई ने इस दौरान “e-ACR Nyay” नामक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का भी उद्घाटन किया। यह प्लेटफ़ॉर्म न्यायिक अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR) की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल, सुरक्षित और पारदर्शी बनाएगा। पहले यह प्रक्रिया कागज़ आधारित थी।

गया और पुनपुन में कार्यक्रम
पटना के अलावा जस्टिस सूर्यकांत का दौरा राज्य के अन्य हिस्सों में भी है:

गया: न्यायाधीशों के लिए नए गेस्ट हाउस का वर्चुअल उद्घाटन

पुनपुन (पोठही): बिहार ज्यूडिशियल अकादमी के नए परिसर के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास

ये परियोजनाएं न्यायिक प्रशिक्षण और शिक्षा को नई मजबूती देंगी।

CNLU दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि
3 जनवरी को जस्टिस सूर्यकांत चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU), पटना के वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वे कानून के छात्रों को संबोधित करेंगे और न्यायिक सेवा व संविधान से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगे।

सीजेआई सूर्यकांत का संक्षिप्त परिचय
जस्टिस सूर्यकांत भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश हैं। उन्होंने 24 नवंबर 2025 को सीजेआई पद की शपथ ली। उनका कार्यकाल फरवरी 2027 तक प्रस्तावित है। उन्होंने अपने न्यायिक करियर की शुरुआत हरियाणा के हिसार से की और विभिन्न हाईकोर्ट में सेवाएं देने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे।

Comments are closed.