उत्तर भारत में ठंड की विदाई, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट; 5 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

2

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड अब विदाई की ओर है।

पिछले कुछ दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अगले कुछ दिनों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है। 13 से 19 फरवरी के बीच उत्तर भारत के कई हिस्सों में बादल, तेज हवाएं और बारिश देखने को मिल सकती है। मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ेगा, लेकिन बीच-बीच में मौसम में बदलाव के संकेत हैं।

दिल्ली-एनसीआर का हाल

दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बादलों के कारण सुबह और शाम हल्की ठंड बनी रह सकती है। 15 फरवरी के बाद कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, यूपी के आगरा, अलीगढ़, मेरठ, आजमगढ़, लखनऊ, बरेली, एटा, फतेहपुर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और हाथरस जैसे जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है।
बिहार के पटना, गया, पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, भोजपुर, मधुबनी और पूर्णिया में सामान्यत: साफ मौसम रहने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में अलर्ट

उत्तराखंड में 16 और 17 फरवरी को कुछ जिलों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल में मौसम ज्यादा प्रभावित हो सकता है।

हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन 15 फरवरी के बाद बादल बढ़ सकते हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवाओं और बर्फबारी की संभावना को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से बदलते मौसम को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

Comments are closed.