चोली के पीछे’ ठीक तो ‘सरके चुनर’ पर हंगामा क्यों? नोरा के सपोर्ट में उतरीं डायरेक्टर की पत्नी

0

फिल्म KD: The Devil का गाना Sarke Chunar Teri Sarke इन दिनों विवादों में घिर गया है।

गाने में Nora Fatehi और Sanjay Dutt नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके डबल मीनिंग और भद्दे लिरिक्स के चलते सोशल मीडिया पर इसे लेकर जमकर आलोचना हो रही है। इस फिल्म को Prem ने लिखा और डायरेक्ट किया है। अब इस विवाद पर उनकी पत्नी और पूर्व एक्ट्रेस Rakshita ने चुप्पी तोड़ी है और सवाल उठाया है कि आखिर सिर्फ इसी गाने को लेकर इतना हंगामा क्यों हो रहा है।

क्या बोलीं रक्षिता?

रक्षिता ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरे मामले की जानकारी है और लोग लगातार उन्हें टैग कर रहे हैं।

उन्होंने लिखा कि पहले भी कई गाने आए हैं जिनमें इसी तरह के बोल और कंटेंट था, लेकिन तब इतना विरोध नहीं हुआ। उन्होंने उदाहरण देते हुए Choli Ke Peeche Kya Hai जैसे गानों का जिक्र किया और पूछा कि तब किसी को आपत्ति क्यों नहीं हुई।

रक्षिता ने साफ किया कि वह गाने को सही ठहराने की कोशिश नहीं कर रहीं, बल्कि सिर्फ यह समझना चाहती हैं कि इस बार इतनी बड़ी प्रतिक्रिया क्यों देखने को मिल रही है।

‘एक गाने से पूरा काम जज नहीं किया जा सकता’

उन्होंने आगे कहा कि किसी एक गाने के आधार पर किसी राइटर या फिल्ममेकर को जज करना गलत है।

उनका कहना था कि एक गाने की वजह से किसी को “घटिया राइटर” कहना या उसके पूरे काम को खारिज कर देना ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि दर्शकों को सवाल पूछने का अधिकार है, लेकिन किसी को गाली देना या निजी तौर पर हमला करना गलत है।

ट्रोलिंग पर भी उठाए सवाल

रक्षिता ने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आजकल लोग फिल्मों में हिंसा और सेक्शुअल कंटेंट देखते हैं, लेकिन इस तरह के मामलों में अचानक विरोध शुरू हो जाता है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि आलोचना करें, लेकिन भाषा और व्यवहार का ध्यान रखें।

‘हम वही करेंगे जो सही होगा’

आखिर में रक्षिता ने कहा कि कुछ दिनों में मामला शांत हो जाएगा। उन्होंने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि “KD हमारा बेबी है और हम वही करेंगे जो सही होगा।”

उन्होंने लोगों से भरोसा बनाए रखने और सकारात्मक रहने की अपील की।

Comments are closed.