मौनी अमावस्या पर आज पवित्र स्नान, आस्था की डुबकी लगाने उमड़ी भीड़

2

मौनी अमावस्या पर संगम में आस्था का सैलाब, तड़के से लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

प्रयागराज के ऐतिहासिक माघ मेले में आज मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर आस्था का सागर उमड़ पड़ा। तड़के से ही लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पहुंचकर पवित्र स्नान कर रहे हैं। संगम तट पर ‘हर हर गंगे’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं। किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए मेला क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेला क्षेत्र में 900 अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। घाटों पर निगरानी के लिए मोटरबोट और जल पुलिस की टीमें तैनात हैं। इसके साथ ही किसी भी मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए एंबुलेंस और स्वास्थ्यकर्मियों को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है।

  • माघ मेले में श्रद्धालुओं के लिए व्यापक सुविधाएं
  • माघ मेला करीब 800 हेक्टेयर क्षेत्र में सात सेक्टरों में बसाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में
  • 25,000 से अधिक शौचालय,
  • 3,500 से ज्यादा सफाईकर्मी,

और अस्थायी जल, बिजली व यातायात व्यवस्थाएं की गई हैं।

छोटी अवधि के कल्पवास के इच्छुक श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए मेला क्षेत्र में टेंट सिटी भी बसाई गई है, जहां योग, ध्यान और आध्यात्मिक गतिविधियों की सुविधाएं मौजूद हैं।

भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था

मौनी अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन ने बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए लगातार घोषणाएं शुरू की हैं। प्रशासन का कहना है कि सभी विभाग अलर्ट मोड पर हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुचारू रूप से स्नान कर सकें।

Comments are closed.