दिसंबर आधा बीता, अभी तक नहीं आई सर्द लहर—जानें अगले हफ्ते दिल्ली का मौसम अलर्ट

0

दिसंबर के दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन दिल्ली में अब तक वैसी कड़ाके की ठंड महसूस नहीं हुई, जिसकी संभावना मौसम विभाग ने जताई थी।

राजधानी में इन दिनों अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास बना हुआ है। हल्की ठंड जरूर है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में इसमें कमी आई है। दिल्ली-एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में हल्का कोहरा दिख सकता है, हालांकि IMD ने फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।

15 दिसंबर तक नहीं बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 दिसंबर तक तापमान में कोई बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। इसके बाद ही दिल्ली में न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे जा सकता है और शीत लहर की स्थिति बन सकती है।

यूपी में घने कोहरे का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में कुछ जिलों में घने कोहरे की आशंका जताई गई है।

कुशीनगर

बहराइच

गोरखपुर
जैसे इलाकों में कोल्ड वेव और डेंस फॉग अलर्ट जारी है।

मध्य भारत में शीत लहर की चेतावनी

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में शीत लहर चल सकती है। इन इलाकों में तापमान और गिरावट की ओर है।

पंजाब–हरियाणा में ठंड का प्रकोप

दिल्ली में भले ही ठंड कम हो, लेकिन पंजाब और हरियाणा में पारा काफी नीचे जा चुका है।

कई शहरों में न्यूनतम तापमान 3–6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

अमृतसर: 6.1°C

बठिंडा: 3.8°C

फरीदकोट: 5°C

चंडीगढ़: 8.6°C

हरियाणा के अंबाला, हिसार, करनाल, नारनौल में भी तापमान सामान्य से नीचे रहा।

कश्मीर में जमा देने वाली ठंड

कश्मीर में शीतलहर चरम पर है। कई जगह न्यूनतम तापमान शून्य से 5 डिग्री नीचे तक दर्ज हुआ।

श्रीनगर: –3.7°C

पहलगाम: –4.8°C

गुलमर्ग: –2.5°C

काजीगुंड और कुपवाड़ा: –3.6°C

पुलवामा: –5.1°C

घाटी में 12 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। 13 दिसंबर से ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है।

Comments are closed.