शुभमन गिल दलीप ट्रॉफी से बाहर, फिजियो रिपोर्ट के बाद लिया गया फैसला
एशिया कप 2025 से पहले शुरू हो रही दलीप ट्रॉफी में भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल हिस्सा नहीं लेंगे। गिल को नॉर्थ जोन की कमान सौंपी गई थी, लेकिन हाल ही में हुए ब्लड टेस्ट के बाद फिजियो की रिपोर्ट में उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट बीसीसीआई को भेजी जा चुकी है।
28 अगस्त से शुरू होगा टूर्नामेंट
दलीप ट्रॉफी का आगाज 28 अगस्त को बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में होगा, जहां नॉर्थ जोन का सामना ईस्ट जोन से होगा। गिल की गैरहाजिरी में टीम की कमान उप-कप्तान अंकित कुर संभाल सकते हैं, हालांकि इस पर आधिकारिक ऐलान बाकी है।
एशिया कप पर फोकस
भारत की नजर अब एशिया कप 2025 पर है, जिसकी शुरुआत 9 सितंबर से दुबई में होगी। भारतीय टीम 4 या 5 सितंबर को रवाना होगी। गिल को इस टूर्नामेंट में उप-कप्तान की जिम्मेदारी मिली है, इसलिए नॉर्थ जोन के आगे बढ़ने पर भी वे दलीप ट्रॉफी में उपलब्ध नहीं रहेंगे।
Comments are closed.