देशभर में मानसून पूरी रफ्तार पर है और दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन झमाझम बारिश हुई।
मंगलवार को दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहे और बारिश के चलते जगह-जगह ट्रैफिक धीमा पड़ गया। आईटीओ, धौलाकुआं, आनंद विहार और राजघाट जैसे क्षेत्रों में भी वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार, 26 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना जताई है। अनुमान के मुताबिक दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज बारिश से यातायात जाम, सड़कों पर फिसलन, कच्चे मकानों को नुकसान और फसलों पर असर पड़ सकता है।
26 अगस्त का पूर्वानुमान
रेड अलर्ट: जम्मू, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
ऑरेंज अलर्ट: गुजरात, राजस्थान और हरियाणा के लिए।
येलो अलर्ट: उत्तराखंड, बिहार, असम, मेघालय, मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा समेत कई राज्यों में।
27-28 अगस्त का पूर्वानुमान
27 अगस्त: हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट रहेगा, जबकि जम्मू, गुजरात और ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। कई राज्यों में येलो अलर्ट रहेगा।
28 अगस्त: गुजरात, ओडिशा और पूर्वी राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट, जबकि हिमाचल, उत्तराखंड, तमिलनाडु, कर्नाटक और पूर्वोत्तर राज्यों समेत कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी रहेगा।
29-31 अगस्त का पूर्वानुमान
उत्तर, पश्चिम, दक्षिण और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में येलो अलर्ट रहेगा।
30 अगस्त: उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट, जबकि बाकी हिस्सों में येलो अलर्ट।
31 अगस्त: उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी रहेगा।
आईएमडी ने सभी प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने और बाढ़, जलजमाव, ट्रैफिक अवरोध व फसलों के नुकसान जैसी संभावित समस्याओं से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।
Comments are closed.