अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 4.6 तीव्रता का भूकंप

1

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सोमवार तड़के हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह करीब 3:30 बजे आया, जिससे कुछ इलाकों में धरती डोलती हुई महसूस की गई।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। NCS ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

भूकंपीय रूप से संवेदनशील इलाका

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिस्मिक जोन-5 में आता है और यह टेक्टॉनिक प्लेट्स के बेहद करीब स्थित है, जिससे यहां समय-समय पर भूकंप के झटके दर्ज किए जाते हैं। गौरतलब है कि 26 दिसंबर 2004 को इसी क्षेत्र में आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। उस दौरान समुद्र में उठी सुनामी की लहरों ने बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान किया था।

गहराई का महत्व

विशेषज्ञों के अनुसार, भूकंप का केंद्र जितनी अधिक गहराई में होता है, उसका असर उतना ही कम होता है। वहीं, कम गहराई वाले भूकंप अधिक खतरनाक माने जाते हैं, क्योंकि उनकी सतही तरंगें जमीन पर ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं।

Comments are closed.