इंडिगो संकट के बीच रेलवे आगे आया, 37 ट्रेनों में जोड़े 116 एक्स्ट्रा कोच; चार स्पेशल ट्रेनें भी शुरू
इंडिगो द्वारा मंगलवार से बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द किए जाने के बाद यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। बढ़ती मांग और लोगों की परेशानी को कम करने के लिए रेलवे ने मोर्चा संभाला है। देशभर की 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं, जो 114 से ज्यादा अतिरिक्त ट्रिप संचालित करेंगे।
दक्षिणी रेलवे में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
- रेलवे के मुताबिक, दक्षिणी रेलवे ने सबसे अधिक एक्स्ट्रा कोच जोड़े हैं।
- 18 ट्रेनों में अतिरिक्त चेयर कार और स्लीपर कोच लगाए गए हैं।
ये बदलाव 6 दिसंबर 2025 से लागू होंगे, जिससे दक्षिण भारत में यात्रा क्षमता में बड़ा इजाफा होगा।
उत्तरी और पश्चिमी रेलवे भी एक्शन में
उत्तरी रेलवे ने 8 ट्रेनों में 3AC और चेयर कार कोच जोड़े हैं, जो आज से लागू हो गए हैं। इससे नॉर्थ कॉरिडोर में सीट उपलब्धता बढ़ी है।
पश्चिमी रेलवे ने भी अधिक भीड़ वाले मार्गों पर चार से ज्यादा ट्रेनों में 3AC और 2AC कोच बढ़ाए हैं। ये बदलाव 6 दिसंबर 2025 से प्रभावी होंगे।
चार स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने चार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है:
गोरखपुर–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (05591/05592) – 7 से 9 दिसंबर 2025 के बीच चार ट्रिप
नई दिल्ली–शहीद कैप्टन तुषार महाजन वंदे भारत स्पेशल (02439/02440) – 6 दिसंबर 2025
नई दिल्ली–मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल (04002/04001) – 6 और 7 दिसंबर 2025
हज़रत निज़ामुद्दीन–तिरुवनंतपुरम सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल (04080) – 6 दिसंबर 2025 को एकमात्र ट्रिप
Comments are closed.