करप्शन केस में चीन के पूर्व मंत्री को अदालत से मौत की सजा

3

चीन के पूर्व मंत्री तांग रेनजियन को भ्रष्टाचार में मौत की सजा।

चीन के पूर्व कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्री तांग रेनजियन को रिश्वत लेने के मामले में मौत की सजा सुनाई गई है। हालांकि सजा का क्रियान्वयन दो साल बाद होगा। कोर्ट ने उनके सभी राजनीतिक अधिकार खत्म कर दिए हैं और निजी संपत्ति जब्त कर राष्ट्रीय कोष में जमा करने का आदेश दिया है।

तांग पर आरोप था कि उन्होंने 2007 से 2024 के बीच पद का दुरुपयोग कर व्यापार, प्रोजेक्ट कॉन्ट्रैक्टिंग और नौकरी समायोजन में मदद की और इसके बदले 268 मिलियन युआन (करीब 38 मिलियन डॉलर) की रिश्वत ली।

सुनवाई के दौरान तांग ने अपराध कबूल किया और अवैध संपत्तियां लौटा दीं। कोर्ट ने माना कि उनके अपराधों ने राज्य और जनता को गहरा नुकसान पहुंचाया, लेकिन आत्मसमर्पण को देखते हुए उन्हें तुरंत फांसी देने के बजाय मोहलत दी गई।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सत्ता में आने के बाद से चीन में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत अब तक 10 लाख से अधिक अधिकारियों को दंडित किया जा चुका है, जिनमें कई सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।

Comments are closed.